बुलंदशहर: नाबालिग बच्चों से निकलवाया नहर से शव, VIDEO वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार को यूपी पुलिस का संवेदनहीन चेहरा देखने को मिला है। दरअसल, यहां एक शव वली पुरा नहर में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने वली पुरा नहर के पास खेल रहे बच्चों से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Recommended Video

    Bulandshahr police का अमानवीय चेहरा पुलिस ने नाबालिगों से निकलवाया नहर में बहता शव | वनइंडिया हिंदी
     police found body in wali pura canal bulandshahr

    बच्चों से शव निकलवाने का वीडियो वायरल होने के बाद आधिकारियों में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दरोगा और कांन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि शव बह कर यहां आया था, इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। बाल संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी बुलंदशहर को मामले की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

    क्या है पूरा मामला
    कोतवाली नगर पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि वली पुरा नहर में एक शव पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना पर उप-निरीक्षक रामनरेश व आरक्षी महावीर मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने नहर के किनारे खेल रहे बच्चों से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान नाबालिग बच्चे शव को लाठी और रस्सी से खींचते हुए नजर आए और यह सब पुलिस के सामने होता रहा।

    लोगों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
    इस दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और मीडिया कर्मियों तक पहुंचा। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो वीडियो को देख एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर घटना की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंप दी। एसएसपी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों का आचरण पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+