बुलंदशहर हिंसा के बाद की रात का काला सच, वीडियो में देखिए पुलिस की करतूत

बुलंदशहर। यूपी का जिला बुलंदशहर एक बार फिर से हिंसा का शिकार हुआ। एक इंस्पेक्टर समेत दो लोग काल का ग्रास बन गए। पूरे मामले में पुलिस और पशासन की तरफ से जमकर लापरवाही सामने आई। बवाल के बाद में गुस्से में आए पुलिस फोर्स की तरफ से सारी मर्यादा को भी एक तरफ कर दिया गया।

 Police atrocity against women after Bulandshahr violence

रात में पांच गांवो में दबिश दी गई तो यहां भी फिर से पहले वाली गलती को दोहराया गया। यहां के स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिलाओं के साथ में रात में जमकर मारपीट की गई औऱ सामान को भी फेंका गया। इसके अलावा एक अस्सी साल के असहाय बुजुर्ग को भी हिरासत में लिए जाने की बात गामीणों की तऱफ से की गई है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

जमीनी स्तर पर महाव गांव में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। महाव गांव के पूर्व पधान राजकुमार समेत कई की दबिश के लिए पुलिस की टीम रात में दो बजे के करीब पहुंची। प्रधान की पत्नी का आरोप है कि पुलिस दबिश के लिए बिना महिला कॉन्स्टेबल के साथ पहुंची। वहां पर डंडे से उसकी पिटाई की गई। जबकि उनके पति कहीं काम से बाहर गए हुए थे। 75 साल की बुजुर्ग रत्नकौर के मुताबिक, उनके पति राजपाल की उम अस्सी साल है, वो बीमारी की हालत में खाट पर लेटे हुए थे। लेकिन पुलिस की टीम बिना कुछ बताए मारपीट करते हुए उन्हें अपने साथ ले गए। परिवार के लोगों का आरोप है कि थाने में पूछे जाने पर भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जिले के एसपी केबी सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। जिन लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात में मुकदमे दर्ज हैं उन्हे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। घरों में जाने के लिए महिला पुलिस बल को भी साथ लिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+