बुलंदशहर हिंसा में योगेश राज समेत सभी 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में फरार आरोपियों पर पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने योगेश राज सहित 27 लोगों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए है। माना जा रहा है कि पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई शुरू करेंगी। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पकड़ से दूर है योगेश राज
3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बजरंगदल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाते हुए 27 लोगों पर नामजद व 60 अज्ञात बलवाइयों के पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस 6 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि योगेश राज सहित 8 आरोप अभी फरार चल रहे है।

कोर्ट ने किए गैर जमानती वारंट जारी
एसआईटी ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तार के लिए बुधवार को कोर्ट से योगेश रात सहित 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिए है। गैर जमानती वारंट लेने के बाद पुलिस आरोपितों की कुर्की की कार्रवाई भी करेंगी। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications