जाम में फंसे मुस्लिम, तो हिंदुओं ने नमाज के लिए खोल दिए शिव मंदिर के कपाट

Recommended Video

    Muslims ने क्या वाकई Shiv Temple में पढ़ी Namaz, जानें इस खबर का सच । वनइंडिया हिंदी

    बुलंदशहर। देश में राजनीतिक दल जहां हिंदू-मुस्लिमों को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वहीं, बुलंदशहर में हिंदूओं ने एकता की नई मिसाल पेश की है। बुलंदशहर के जैनपुर गांव के शिव मंदिर में हिंदूओं ने मुस्लिमों को नमाज पढ़ने के लिए शिव मंदिर के कपाट खोल दिए। बता दें कि बुलंदशहर के दरियापुर जाते वक्त मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग जाम में फंस गए थे। जिससे वजह से वो नमाज अदा नहीं कर पा रहे थे।

    Muslims prayers in Shiva temple in Bulandshahr

    जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के दरियापुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए तीन दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तेमा चल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से इज्तमा में लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोग भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अपने-अपने वाहनों से इज्तमा में शरीक हो रहे हैं। इज्तमा में शामिल होने के लिए रविवार को मेरठ-हापुड़ की तरफ से काफी लोग आ रहे थे।

    बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जैनपुर के पास रविवार को जाम में काफी लोग फंस गए थे। उसी दौरान ज़ोहर की नमाज का वक्त हो गया। बताया गया कि कुछ लोगों ने सड़क स्थित शिव मंदिर के बाहर नमाज पढ़नी शुरू कर दी थी। जैनपुर के ग्रामीणों ने जब लोगों को सड़क पर नमाज अदा करते देखा तो उन्हें प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में नमाज पढ़ने के लिए कहा। हिंदुओं का सहयोग मिलने के बाद करीब 150 मुसलमान ने वुजू करके मंदिर प्रांगण में ज़ोहर की नमाज अदा की।

    नमाजियों को कोई परेशानी न हो काफी हिंदू भाई मंदिर प्रांगण के बाहर ही खड़े रहे और शांतिपूर्वक नमाज अदा कराने में सहयोग किया। प्राचीन शिव मंदिर में नमाज अदा कराकर जैनपुरवासियों ने जिले में हिंदू मुस्लिम एकता की नई मिसाल कायम कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया है। फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर पर जैनपुर के ग्रामीणों की खूब तारीफ हो रही हैं। इस तरह की नजीर से हमारे राजनीति दलों और समाज को बांटने वाले लोगों को सबक लेना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+