चचेरी बहन से प्यार करता था भतीजा, चाचा ने गोली मारकर की हत्या
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार की सुबह एक युवती के पिता ने उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक, युवती का रिश्ते में भाई लगता था और हत्या करने वाला शख्स उसका चाचा था। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाला युवक अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था।चाचा को यह रिश्ता और दोनों का मिलना जुलना पसंद नहीं था। जानकारी के मुताबिक, चाचा अपने भतीजे को कई बार समझा चुका था, लेकिन भतीजा आरिफ मानने को तैयार नहीं था।
गुरुवार की सुबह आरिफ खेत पर काम कर रहा था, तभी उसका चाचा हाथ में हथियार लेकर पहुंचा और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने देखा तो हत्यारा चाचा हथियार लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ था। वहीं, आरिफ की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications