विकास दुबे के एनकाउंटर पर घायल सिपाही अजय कश्यप ने कही ये बड़ी बात

बुलंदशहर। कानपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे की गोली का शिकार हुए घायल सिपाही अजय कश्यप ने विकास दुबे के खात्मे पर खुशी जाहिर की है। अजय बुलंदशहर के रहने वाले हैं और कानपुर के बिठूर थाने में तैनात हैं। अजय ने कहा कि विकास दुबे का एनकाउंटर शहीद पुलिसकर्मियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। विकास के एनकाउंटर से मेरी आत्मा का शांति मिली है। अजय ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर के एनकाउंटर से पुलिस और सरकार में जनता का विश्वास मजबूत होगा।

मुठभेड़ में घायल हुए थे सिपाही अजय कश्यप

मुठभेड़ में घायल हुए थे सिपाही अजय कश्यप

बता दें, 2 और 3 जुलाई की रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस की एक टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने उसके घर गई थी। जहां विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस पर तीन तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि सात पुलिसकर्मी जख्‍मी हो गए थे। इन्हीं पुलिसकर्मियों में बिठूर थाने में तैनात सिपाही अजय कश्यप भी शामिल थे। अजय कश्यप को 2 गोलियां लगी थीं। अजय कश्यप फिलहाल बुलंदशहर के डिबाई अपने घर पर हैं।

Recommended Video

    Vikas Dubey के Encounter से UP STF पर उठ रहे ये 5 सवाल? |Kanpur | वनइंडिया हिंदी
    एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

    एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

    विकास दुबे को यूपी एसटीएफ शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे को यूपी एसटीएफ वापस कानपुर ला रही थी। कानपुर देहात में अचानक एसटीएफ की एक गाड़ी बारिश की वजह से पलट गई। इसी गाड़ी में विकास दुबे भी सवार था। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद विकास दुबे ने पुलिसवालों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, उसे सरेंडर के लिए कहा गया लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे पुलिस की गोली लगी। विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

    शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों में खुशी, घायल सिपाही ने कही ये बात

    शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों में खुशी, घायल सिपाही ने कही ये बात

    दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, बिकरू गांव में एनकाउंटर के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी भी खुश हैं। विकास दुबे की गोली का शिकार हुए घायल सिपाही अजय कश्यप ने कहा कि पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले विकास दुबे के एनकाउंटर से पुलिस के हर जवान को सुकून पहुंचेगा। अजय ने कहा कि अगर अपराधी ऐसा दुस्साहस करेंगे तो उनका अंजाम विकास दुबे जैसा होगा। म​थुरा में शहीद सिपाही जितेंद्र सिंह के पिता तीरथ पाल ने यूपी पुलिस पर गर्व जाहिए करते हुए योगी सरकार को धन्यवाद दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+