होली पर पति ने पत्नी और चचेरे भाई को मारी गोली, अवैध संबंध का था शक

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया जब एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी और अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पात में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

साथ में होली खेलने से था नाराज

साथ में होली खेलने से था नाराज

जानकारी के अनुसार, घटना बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गुठावली गांव की है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे अमित की पत्नी और उसका चचेरा भाई होली खेल रहे थे, इस बात से नाराज होकर अमित ने अपने चचेरे भाई अजय (17) के घर जाकर उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने घर आकर अपनी पत्नी पूजा (22) को भी गोली मार दी।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

चचेरे भाई अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी पूजा की हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी एन.कोलांचि व एसपी सिटी एवं सीओ द्वारा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस की मानें तो आरोपी पति अमित अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपी चचेरे भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध मानता था।

मौके से आरोपी गिरफ्तार

मौके से आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी एन. कोलांचि ने बताया कि आरोपी अमित को घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मृतक अजय व पूजा के बीच अवैध संबंध का होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+