कार और बाइक की बुलंदशहर में हुई भीषण भिड़ंत, चार लोगों की हुई मौत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हादसा बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के पास बीबीनगर-गुलावठी मार्ग पर हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार बाइक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार मशकूर (55), जाहिद (50) अपने गांव गंगावली थाना बीबीनगर से सैदपुर की ओर आ रहे थे। तभी बीबीनगर-गुलावठी मार्ग पर ग्राम परतापुर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार प्रवीण (28) पुत्र वेदप्रकाश व संदीप (30) पुत्र धर्मपाल निवासी असावर सहित बाइक सवार दोनों लोगों की भी मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव
चार लोगों की मौत की सूचना के बाद आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि कार में कितने लोग सवार थे, इसका पता किया जा रहा है। फिलहाल चार लोगों के शव मिले हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
सड़क पर नहीं थी लाइट
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शाम के समय होने के कारण हल्की रोशनी थी। घटनास्थल पर कोई लाइट इस रोड पर नहीं जलाई गई थी। वैसे भी घटनास्थल जंगल में पड़ता है। इसलिए यहां पर कोई लाइट की व्यवस्था भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications