Bulandshahr: शादी समारोह में आपस में भिड़े पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और बीजेपी नेता, देखें वायरल वीडियो

Bulandshahr: शादी समारोह में आपस में भिड़े पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और बीजेपी नेता, देखें वायरल वीडियो

बुलंदशहर, 02 दिसंबर: अगर आपके घर में कोई शादी या पार्टी है और आप अलग-अलग पार्टी के नेताओं को आमंत्रित कर रहे है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि ऐसे ही एक शादी समारोह के दौरान पूर्व विधायक और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

ex-MLA Guddu Pandit and BJP leader clashed in marriage ceremony

वायरल वीडियो में जिनके बीच कहासुनी हुई है वो डिबाई के बहुचर्चित पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और बीजेपी के जिला महामंत्री गिर्राज सिंह है। जिला महामंत्री का आरोप है कि जब वह कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यक्रम आयोजक से मुलाकात की तो पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसका विरोध किया तो उन्होंने बाहर मिलने की धमकी दी। वायरल वीडियो में बीजेपी नेता गिर्राज सिंह कहते हुए सुनाई दे रहे है कि 'योगी-मोदी को गाली दे रहा है?'

वहीं गुड्डू पंडित कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'क्या करेगा? बाहर निकल फिर से गाली दूंगा। थाने में खड़े होकर भी गाली दूंगा। बोल क्या करेगा?' शादी समारोह के आयोजक दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दौरान गुड्डू पंडित गुस्से में उठकर वहां से निकल जाते हैं। हालांकि मामले में किसी भी नेता की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। तो वहीं, पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने भाजपा जिला महामंत्री गिर्राज सिंह पर एक जाति विशेष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

गुड्डू पंडित ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, 'कल एक तथाकथित नेता ने मेरी जनता व ब्राह्मण भाइयों को गाली दी, मैं इतना कमजोर नहीं हूं कोई मेरे सामने मेरी जनता के लिए कुछ कहेगा और में चुप रहूं..यह हो नहीं सकता। जय हिंद।' वहीं, 2 दिसंबर को गुड्डू पंडित ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं सभी जातियों का सम्मान करता हूं लेकिन कोई मेरे समाज को अपशब्द कहे तो मैं चुप नहीं रह सकता, अपने पूर्वज परशुराम का गुण भी विराजमान है मुझ में।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+