बुलंदशहर: BSP के पूर्व विधायक हाजी अलीम की हत्या मामले में बेटा अनस गिरफ्तार

बुलंदशहर। 10 अक्टूबर 2019 को बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम का गोली लगा शव मिला था। इस मामले की जांच कर रही सीबीसीआईडी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को सीबीसीआईडी ने बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे अनस को गिरफ्तार कर लिया है। अनस पर हाजी अलीम की हत्या का आरोप है। पुलिस की मानें तो मामले की गहराई से जांच के बाद ही अनस अलीम की गिरफ़्तारी की गई है।

CBCID arrested son anas in former BSP MLA Haji Aleem murder case

सीबीसीआईडी की एसपी मोहनी पाठक की अगुवाई में टीम ने अनस को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जल्दी ही सीबीसीआईडी आरोपी अनस को बुलंदशहर कोर्ट में पेश करेंगी। जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात को हाजी अलीम को पोता हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल माहौल था। अचानक 10 अक्टूबर की सुबह हाजी अलीम बेडरूम में गोली लग शव मिला था। उधर, मामले में आगरा फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य इकट्ठा किए थे। बता दें कि घटनास्थल से पिस्टल व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए थे।

CBCID arrested son anas in former BSP MLA Haji Aleem murder case

इस मामले में पूर्व विधायक के भाई एवं सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मुकदमे में आत्महत्या मानकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसके बाद पूर्व विधायक हाजी अलीम का बेटा अनस हाईकोर्ट गया और उसने हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीसीआईडी जांच के आदेश कराए थे। जिसके बाद सीबीसीआईडी मेरठ को यह जांच सौंपी गई थी। गुरुवार को सीबीसीआईडी की एसपी मोहिनी पाठक ने बताया कि पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे अनस को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+