चिलचिलाती धूम में रिक्शा खींच रहे शख्स के सिर पर महिला ने लगाया छाता, दिल को छू लेगी Bulandshahr की यह तस्वीर
Bulandshahr News: चिलचिलाती धूप में रिक्शा खींच रहे बुजुर्ग रिक्शा चालक को पसीने से लथपथ देखकर रिक्शे में सवार महिला सवारी ने अपना छाता उसके सिर के ऊपर लगा दिया।

Bulandshahr News: इंटरनेट पर तेजी से एक तस्वीर वायरल हो रही, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में एक रिक्शा चालक चिलचिलाती धूम में रिक्शा खींच रहा था। रिक्शे में बैठी महिला ने रिक्शा चालक के सिर को छाते से ढंक रखा है। यह तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छा गई।
महिला की इस इंसानियत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, अब लोग यह जानने की कोशिश में जुटे हैं कि आखिर यह फोटो कहां की है और रिक्शे पर छाता पकड़े बैठी यह महिला कौन हैं?
दरअसल, इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं और पारा भी 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसे में लू लगने का भी खतरा बना हुआ है। भीषण गर्मी और लू के खतरे के बीच लोगों को अपना पेट भरने के लिए इस तपती धूप में काम करना पड़ा रहा है।
तपती धूप में महिला सवारि को बैठाकर रिक्शा खींचते हुए चालक बेहाल हो जाता है। इस दौरान रिक्शे में बैठी महिला अपने सिर पर लगाए हुए छाते को आगे की ओर कर देती है, ताकि बुजुर्ग रिक्शावाले के सिर पर छांव हो जाए। लेकिन, महिला ने उसे धूप से बचाने के लिए जो कुछ किया वह देखकर लोगों का दिल खुश हो गया।
वहीं, मानवीयता भरी तस्वीर को अब इंटरनेट पर अलग अलग कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीर बुलंदशहर जिले के काला आम चौहाहें की है। तस्वीर में जिल महिला के हाथ में छाता है, उनका नाम हुमा है।
रमजान का महीना चल रहा है और गर्मी से रिक्शेवाले का हाल भी बेहाल हो गया। रिक्शे वाले को गर्मी से बेहाल देखकर हुमा ने मानवतावश छाते की छांव रिक्शेवाले को भी दे दी। इस तस्वीर को काला आम चौराहे पर खड़े हितेश गुप्ता ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह तस्वीर वायरल हो रही है।
Recommended Video

महिला की इस दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एक शानदार तस्वीर बताया। तो वहीं, एक यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं इंसानित। कुछ यूजर्स ने लिखा, महिला ने तो दिल जीत लिया।
नेहा शर्मा आईएएस के अनाधिकारिक अकांउट से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'आज लाखों डिग्रियां हो गई है कॉलेजों में मगर, इंसानियत का पाठ ऐसा कोई चित्र ही सिखाता है।'












Click it and Unblock the Notifications