बुलंदशहर हिंसा: सुमित के पिता ने कहा-18 दिसंबर को विधानसभा के सामने करूंगा आत्मदाह

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के अलावा भाजपा कार्यकर्ता सुमित की भी मौत हुई थी। अब सुमित के पिता चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखे पत्र में कहा कि वे 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेंगे। साथ ही उन्होंने पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग भी की है।

bulandshahr violence victim sumit father threatens to commit extreme step

स्याना कोतवाली क्षेत्र की चिंगरावटी चौकी पर गोकशी की घटना के बाद भड़की हिंसा में गोली चली थी। जिसमें नेशनल डिफेंस अकादमी यानी एनडीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे नवयुवक सुमित को गोली लग गई थी। जिसकी इलाज के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के पिता का आरोप है कि उसने प्रशासन के वायदे के अनुसार अपने बेटे का अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन प्रशासन ने आज तक उनकी परिवार की सुध नहीं ली। सुमित के पिता अमरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें जिले के अफसरों ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी किसी ने उनकी सुध नहीं ली।

उन्होंने कहा कि जिस तरह इस घटना में मारे गए स्याना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के लिए आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से की गई है, उसी तर्ज पर उनकी भी मदद होनी चाहिए। मृतक सुमित के पिता ने प्रशासन पर असहयोग का आरोप लगाते हुए अल्टीमेटम दिया कि अगर प्रशासन ने सुध नहीं ली, तो वे 18 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह करेंगे। उन्होंने कहा कि ॉअब उन्हें मुख्यमंत्री योगी से ही कुछ आस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+