बुलंदशहर हिंसा: पुलिस ने अब तक 25 को पकड़ा, 4 निर्दोषों को भेजा जेल
Bulandshahr (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने जिन 4 लोगों को गोकशी के केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वे निर्दोष हैं। पुलिस की ही जांच में उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। जिसके बाद पुलिस अब निर्दोषों को जेल से बाहर निकले में जुटी है।

पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार
3 दिसंबर को स्याना के चिंगरावठी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने हरेन्द्र पुत्र सुखपाल सिंह, टिंकू उर्फ भूपेश पुत्र अशोक कुमार, गुड्डू पुत्र ब्रहम सिंह, छोटे उर्फ अविनाश पुत्र सतीश चन्द और अजय देवला पुत्र राजेन्द्र नट को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस हिंसा में पुलिस ने योगेश राज आदि 27 लोगों के खिलाफ नामजद व 50-60 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। बुधवार को घटना के चार आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इससे पहले 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
चार निर्दोषों को भी भेजा जेल
स्याना में गोकशी और उसके बाद स्याना के चिंगरावठी में हुई हिंसा मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने जिन 4 लोगों को गोकशी के केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वे निर्दोष हैं। पुलिस की ही जांच में उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। बता दें बजरंगदल के जिला संयोजक बवाल के फरार आरोपी योगेश राज ने गोकशी की घटना में इन्हीं लोगों को आरोपी बनाया था। अब पुलिस 5 दिसंबर को जेल भेजे गए साजिद, सरफुद्दीन, बन्ने खां व आसिफ को पुलिस 169 की कार्रवाई कर जेल से निकलने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications