बुलंदशहर हिंसा मामले में सामने आई पुलिस की लापरवाही, बेकसूर का छाप दिया फोटो

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने फरार चले आरोपियों का पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी किया था। उसमें बुलंदशहर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस की इस लापरवाही में बेकसूर युवक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

bulandshahr violence: carelessness in police investigation

दरअसल, बुलंदशहर पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में दूसरे नंबर पर ही एक विशाल त्यागी नाम के शख्स की फोटो लगी है। जो विशाल त्यागी बलवे में शामिल था उसकी जगह पर पुलिस ने दूसरे विशाल त्यागी, जो कि बेकसूर है, का फोटो पोस्टर में लगा दिया। इस विशाल त्यागी का पता भी अलग है। इस पोस्टर के सामने आते ही पीड़ित विशाल त्यागी जिसका पोस्टर में फोटो लगा है उसने एडीजी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराई है।

bulandshahr violence: carelessness in police investigation

विशाल त्यागी यह भी आरोप लगाया है बुलंदशहर पुलिस द्वारा इंटरनेट या अलग सोशल साइट से उसका फोटो उठाए गए हैं और उसी के आधार पर उन्हें वांछित घोषित कर दिया है। पुलिस की इस लापरवाही से पीड़ित विशाल को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, इस मामले में बुलंदशहर पुलिस की सफाई भी सामन आ गई है।

बुलंदशहर पुलिस की मानें तो स्याना में हुई हिंसा में जो फोटो जारी किये गये थे उसमें क्रम नंबर 02 पर आरोपी विशाल त्यागी पुत्र सुरेन्द्र निवासी स्याना थाना स्याना जनपद बुलंदशहर का नाम पता सही है। परन्तु मानवीय भूलवश फोटो किसी अन्य व्यक्ति की लग गई थी। जिस व्यक्ति की भूलवश फोटो लगा है उस व्यक्ति का घटना से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विशाल त्यागी की असली फोटो जारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+