BJP MLA देवेंद्र सिंह लोधी बोले- 'इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने खुद को मारी थी गोली'
Bulandshahr News (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में स्याना के भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने खुद गलती से अपने सिर में गोली मारी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस मामले ने कुछ लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है।

बचाव में चलाई थी गोली
बीजेपी विधायक ने दावा किया कि जब इंस्पेक्टर सुबोध सिंह भीड़ में घिर गए थे तो उन्होंने अपने बचाव के लिए कंधे में गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन गलती से गोली उनके सिर में जा लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। सुबोध कुमार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे। पहले भी उन्होंने कई बार अपने हाथ में गोली मारी थी।
पुलिस ने किया मुख्य आरोपी प्रशांत नट को गिरफ्तार
वहीं, बुलंदशहर हिंसा के मामले में 27 दिन बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर के हत्यारे प्रशांत नट को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रशांत नट की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि नट ने ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या की थी और उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर अभी बरामद नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications