Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुदीक्षा भाटी की मौत पर बोलीं मायावती- बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी? यूपी सरकार से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। मनचलों को पुलिस का खौफ नहीं रहा। प्रदेश में लगातार हत्या, बलात्कार, छेड़खानी और लूट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, जहां मनचलों की वजह से एक होनहार छात्रा की जान चली गई। अमेरिका में पढ़ने वाली सुदीक्षा भाटी बाइक सवार मनचलों से बचने के चक्कर में बाइक से गिरी और इस हादसे में उसकी मौत हो गई। सुदीक्षा की मौत को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी ने यूपी सरकार से तुरंत दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मायावती ने कहा- बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी?

मायावती ने कहा- बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी?

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाईक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो अति-दुःखद, अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय। बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी? यूपी सरकार तुरंत दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह पुरजोर मांग है।''

स्कॉलरशिप पर अमेरिका पढ़ने गई थी छात्रा

स्कॉलरशिप पर अमेरिका पढ़ने गई थी छात्रा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के बुलंदशहर में रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने पिछले साल इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप किया था। सुदीक्षा को एचसीएल की ओर से 3 करोड़ 80 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी, जिसके बाद वह अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी। परिजनों ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल की वजह से सुदीक्षा अमेरिका से लौट आई थी। वह बुलंदशहर में ही थी अपने घर पर थी। वह अपने मामा से मिलने जा रही थी।

Recommended Video

    Sudiksha Bhati : 3 करोड़ की स्कॉलरश‍िप पाने वाली ...कौन थी सुदीक्षा भाटी | वनइंडिया हिंदी
    मनचलों की वजह से गई छात्रा की जान

    मनचलों की वजह से गई छात्रा की जान

    रास्ते में बाइक सवार युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। युवक सुदीक्षा की बाइक को बार-बार ओवरटेक कर छेड़खानी का प्रयास करते। इसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में छात्रा बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुदीक्षा कुछ दिनों बाद ही वापस अमेरिका पढ़ाई के लिए लौटने वाली थी। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर ली गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+