Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुदीक्षा भाटी की मौत हादसा या हत्या? जानिए पुलिस प्रशासन और पिता-चाचा के बयान

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत एक सड़क हादसे में हो गई। सुदीक्षा के पिता चाय बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। सुदीक्षा चार करोड़ की स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ने गई थी। कोराना की वजह से स्वदेश लौटी थी और 10 दिन बाद यानि 20 अगस्त को उसे वापस लौटना था। सुदीक्षा की मौत महज एक हादसा था या मनचलों की वजह से उसकी जान गई, इस बात की जांच चल रही है। मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन इसे हादसा बताने में जुटा है। वहीं, परिजनों का कहना है कि मनचलों की वजह से उनकी होनहार बिटिया अब इस दुनिया में नहीं रही। बहरहाल, सुदीक्षा के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है।

अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी सुदीक्षा भाटी

अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी सुदीक्षा भाटी

बुलंदशहर की रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से पढ़ाई की थी। वर्ष 2018 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त जिले का नाम रोशन किया था। टॉप करने के कारण सुदीक्षा को अमेरिका के बॉस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया था। इसके बाद उसे 3.83 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी गई थी। जून में वह कोविड-19 के कारण गांव लौट आई थी। 20 अगस्त को उसे अमेरिका जाना था। सोमवार को सुदीक्षा अपने चाचा के साथ सुबह 8 बजे बाइक से मामा के घर जा रही थी। बुलंदशहर-औरंगाबाद रोड पर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

चाचा ने कहा- मनचलों की वजह से गई सुदीक्षा की जान

चाचा ने कहा- मनचलों की वजह से गई सुदीक्षा की जान

सुदीक्षा के चाचा सतेंद्र भाटी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे वह सुदीक्षा को बाइक से लेकर उसके मामा के घर जाने के लिए निकले थे। बुलंदशहर-औरंगाबाद रोड पर दो बुलेट पर सवार कुछ मनचलों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। मनचले उनकी गाड़ी को बार-बार ओवरटेक करने लगे। सतेंद्र ने अपनी बाइक को तेजी से आगे निकाला। तभी एक बुलेट सवार अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गया। उन्होंने आनन-फानन में ब्रेक लगाया, पीछे बैठी सुदीक्षा सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। सतेंद्र भाटी ने बताया कि मनचलों की गाड़ी पर जाट लिखा हुआ था।

Recommended Video

    Sudiksha Bhati Case :सुदीक्षा के भाई,चाचा ने बताई पूरी घटना,पिता के पुलिस पर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    पुलिस-प्रशासन ने बताया हादसा, महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र

    पुलिस-प्रशासन ने बताया हादसा, महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र

    इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सड़क हादसे में छात्रा की मौत हुई है। पूछताछ में पता चला कि सामने से एक मोटरसाइकिल जा रही थी। उसने अचानक ब्रेक मारा और सुदीक्षा की बाइक जाकर उनकी बुलेट से टकरा गई। जमीन पर गिरने से लड़की की मौत हो गई। उनका कहना है कि उस समय भाई ने या किसी और ने छेड़छाड़ की बात नहीं बताई थी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि जिस समय सड़क हादसा हुआ मृतका अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रही थी और उसके साथ छेड़खानी हुई थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतका वह अपने नाबालिग भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी हादसा हुआ। महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी को मामले में पत्र लिखा है। महिला आयोग ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाए और मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+