बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंदा, तीन की हुई मौत

बुलंदशहर, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सोमवार रात छह लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Bulandshahr: Speeding car hit six people, three no more

यह हादसा बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी निवासी पप्पू सिंह ने अनाज मंडी के पास सुंदर सिंह का आम का बाग रखवाली के लिए ले रखा है। सोमवार रात पप्पू सिंह की पत्नी कमलेश अपनी बेटी बबली, दामाद मूलचंद, बच्चे राधिका (10), जाह्नवी (8), छोटू (5) के साथ पैदल घर लौट रहे थे। अनाज मंडी के पास पहासू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने सभी को रौंद दिया।

हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलीगढ़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कमलेश (55) पत्नी पप्पू सिंह, राधिका व जाह्नवी पुत्री मूलचंद की मौत हो गई। मूलचंद, बबली व छोटू की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया आरोपी कार चालक को पकड़ लिया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+