बुलंदशहर: 5 माह की गर्भवती रेप पीड़िता को आरोपी ने खिला दी गर्भपात की दवा, मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर युवती से छह महीने तक रेप किया। फिर जब वो गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात दवा खिला दी। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

bulandshahr pregnant physical attack victim lost life in hospital

आरोपी युवक ने खिलाई गर्भपात की दवा

बुलंदशहर में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उससे छह माह तक रेप किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब युवती ने युवक से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। युवती पांच माह की गर्भवती हो गई। इस बीच युवक ने धोखे से उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई और उसे बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था आरोपी युवक

इधर, युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी और उधर आरोपी युवक दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसे बारात से ही उठा ले आई थी। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई थी और उपचार के लिए बुलंदशहर के मेडिकल सेंटर से मेरठ रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को पीड़ित युवती की अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+