Bulandshahr: डेढ़ लाख का दुर्दांत अपराधी राजेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लूट-हत्या के दर्ज थे 48 से ज्यादा मामले

Bulandshahr News: दुर्दांत अपराधी राजेश को बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। राजेश के ऊपर डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित था और 48 से ज्यादा लूट-हत्या के मामले दर्ज थे। इस मुठभेड़ में आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हुआ है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, सीओ अनूपशहर और एसओजी प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली भी लगी। हालांकि, दोनों अधिकारी बाल-बाल बट गए। इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, 'आज सुबह कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो इसके औऱ इसके साथी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।'

Bulandshahr News

एसएसपी ने बताया इस फायरिंग में थाना प्रभारी आहार और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गए। साथ ही, सीओ अनूपशहर और एसओजी प्रभारी की बुलेट प्रू जैकेट में गोली लगी। फिलहाल, इनकी हालात सामान्य है और घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम राजेश है।

राजेश बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है और इसके ऊपर हत्या-लूट के 48 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि राजेश के सिर पर बुलंदशहर से एक लाख और अलीगढ़ जिले में 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। बताया कि इसके बारे में और इसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

राजेश के पास से अवैध हथियार और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। जबकि, इसका एक साथी मौके से भागने सफल हो गया, जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। बता दें, राजेश आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों से वांछित था। यह ऑपरेशन सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी की अगवाई में हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+