बुलंदशहर: मदरसे की छत पर पड़ी मिली छात्र की लाश, सिर पर चोट और गले पर मिले निशान

बुलंदशहर: मदरसे की छत पर पड़ी मिली छात्र की लाश, सिर पर चोट और गले पर मिले निशान

बुलंदशहर, 29 मई: खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां एक 9 वर्षीय छात्र का शव मदरसे की छत पर पड़ा मिला है। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एक 14 वर्षीय छात्र को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

Bulandshahr News: Body of 9 year old student found on the roof of madrasa

ऐसा बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय छात्र ने ही 9 वर्षीय छात्र की ईंट से सिर पर प्रहार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। यह वारदात बुलंदशहर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के धमेडा रोड स्थित एक मदरसे की है। नीमखेड़ा गांव निवासी 9 वर्षीय आले हसन धमेड़ा रोड स्थित एक मदरसे में तालीम ले रहा था। बताया गया कि उसके साथ मदरसे में उसके ही गांव निवासी एक अन्य 14 वर्षीय छात्र भी तालीम लेता है।

शनिवार देर रात दोनों छात्र मदरसे की छत पर खेल रहे थे। उसी दौरान दोनों का आपस में विवाद हो गया। इससे गुस्साए आरोपी छात्र ने आले हसन के सिर पर ईंट से वार कर दिया। आरोपी छात्र ने आले हसन के सिर और चेहरे पर कई बार वार करते हुए उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान मदरसे के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं, मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया। इस वारदात के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने इस मामल में मदरसे में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए घए छात्र से पूछताछ कर रही है। बुलंदशहर के एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक मासूम और नाबालिग हत्यारोपी पड़ोसी गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि हत्या के इस जघन्य वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+