Bulandshahr: निर्माणाधीन लेंटर गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान, 8 लोगों को बचाया गया
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार (19 जुलाई) सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान का लेंटर अचानक गिरने से पति-पत्नी समेत दो बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
पुलिस ने जेसीबी और लोगों की मदद से घर में फंसे 08 लोगों को बाहर निकाल लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि घटना स्थल सकरा होने की वजह से राहत बचाव कार्य में रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह हादसा बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई में तड़के सुबह 04 बजे हुआ है। गांव निवासी राजपाल सिंह ने अपने पुराने घर पहली मंजिल पर 18 घंटे पहले ही लेंटर डालवाया था। लेकिन, बारिश होने की वजह से लेंटर की स्पोर्ट अचानक भरभराकर गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय राजपाल अपने परिवार के साथ मकान के ग्राउंड तल पर सो रहा था।
Recommended Video
इससे पहले की परिवार के लोग कुछ समझ पाते सभी 12 सदस्य मलबे में दब गए। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबे परिवार के 08 सदस्यों को बचा लिया गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, इस हादसे में परिवार के मुखिया राजपाल, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की सूचना पर बुलंदशहर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
डीएम सीपी सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रत्येक मृतक को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। वहीं, इस हादसे पर प्रदेश के सीएम सीएम योगी ने भी गहरा दुख जाहिर किया है। डीएम ने बताया शासन की मदद के साथ मकान की क्षतिपूर्ति और अन्य योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications