बुलंदशहर: गंगा में तैरता हुआ मिला 'राम' नाम का पत्थर, वजन जानकार चौंक जाएंगे आप

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गंगा नदी में एक पत्थर को तैरते हुए देखा गया है। पत्थर पर भगवान 'राम' नाम गुदा हुआ है। राम नाम के पत्थर की तैरने की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पत्थर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।

Bulandshahr: found stone floating in river ganga

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर जिले के अनूपशहर गंगा नदी का है। यहां मल्लाह बस्ती के कुछ युवक गंगा नदी के किनारें मौजूद थे। इस दौरान युवकों रवि व लाखन सिंह ने देखा के कई पत्थर गंगा में बहते हुए जा रहे हैं। पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन, उनमें से एक पत्थर को गंगा से उन्होंने निकाल लिया। जिसके बाद उन्होंने कई बार पत्थर को गंगा में फेंककर देखा, लेकिन पत्थर जल के ऊपर ही तैरता रहा।

गंगा में तैरने वाला पत्थर मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में लोग इस अद्भुत पत्थर को देखने के लिए पहुंचने लगे। पत्थर को लोगों ने तोलकर देखा तो उसका वजन 4 किलो 766 ग्राम निकला। गंगा में पत्थर के तैरने तथा लोगों के बड़ी तादात में गंगा तट पर पहुंचने की जानकारी मिलते पर एसडीएम आनंद श्रीनेत भी मौके पर पहुचे और अपने सामने पत्थर को जल में फेंकवा कर भी देखा। इसके बाद एसडीएम ने उक्त पत्थर को अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि संबंधित विभग को यह पत्थर भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+