बुलंदशहर: 15 साल पुरानी रंजिश में एक और हत्‍या, अब तक जा चुकी 7 लोगों की जान

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धनोरा में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के चार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। इस हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्‍हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल धर्मपाल सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि उनके एक 32 वर्षीय बेटे ने दम तोड़ दिया है। परिवार की सुरक्षा में तैनात गनर को भी गोली लगी है। यह हमला पुरानी रंजिश में क‍िया गया। इस रं‍जिश की वजह से दो परिवारों के अब तक लोग जान गंवा चुके हैं। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एक ही परिवार के लोगों पर हमला हुआ है। कई सालों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर चार लोगों को घायल किया है। फिलहाल पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

bulandshahr firing in old revenge son lost life father critical

2005 से चली आ रही रंजिश

पुलिस के मुताबिक, गांव के धर्मपाल सिंह और अमित के परिवार के बीच की यह रंजिश 2005 से चली आ रही है। धर्मपाल की मां और उनके नौकर की हत्‍या के मामले में अमित के पिता और चाचा के साथ उनके दो सहयोगियों को सजा हुई थी, जो कि इस समय आगरा जेल में बंद हैं। धर्मपाल की मां और उनके नौकर की हत्‍या के दो साल बाद 2007 में अमित की मां और मामा की हत्‍या कर दी गई थी, जिसका आरोप धर्मपाल के परिवार पर लगा। इन हत्‍याओं में संजीव प्रधान का भी नाम आया था। पिछले साल अमित ने 15 जून की रात बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम इलाके में अपनी मां और मामा के हत्यारोपी संजीव प्रधान की अपने साथियों के साथ गाड़ी के अंदर ही गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अमित जेल में है। इस दुश्‍मनी में अब तक दोनों परिवार के सात लोगों की जान जा चुकी है। वर्ष 2020 में धर्मपाल सिंह के पिता कालीचरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बाद से यूपी पुलिस ने परिवार की सुरक्षा में एक गनर तैनात कर दिया था।

धर्मपाल की हालत नाजुक, एक बेटे की मौत

बताया गया कि धर्मपाल सिंह के परिवार के लोग रविवार को खेत पर चारा लेने गए थे। सभी इनोवा कार से घर वापस आ रहे थे, तभी दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इनोवा कार में धर्मपाल सिंह, उनकी पत्‍नी और दो बेटों के साथ एक गनर सवार था। हमले में सभी घायल हो गए। धर्मपाल सिंह के एक बेटे की मौत हो गई, जबकि धर्मपाल सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हमलवारों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्‍द ही आरोपियों को गि‍रफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+