बुलंदशहर: प्रेमी के साथ घर से भागी दो बच्चों की मां, गुस्साए पति ने की 7 माह के बेटे की हत्या
बुलंदशहर, 21 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां एक पिता ने अपने सात माह के मासूम बेटे की हत्या कर दी। शख्य ने इस वारदात को अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ घर से भाग जाने की वजह से अंजाम दिया। इतना ही नहीं, शख्स ने सात माह के पुत्र अयान की गला दबाकर हत्या करने का आरोप भी अपनी पत्नी पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। हालांकि, पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला बुलंदशहर जिले के स्ताना कोतवाली क्षेत्र के नंदीपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी दानिश ने शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी साहिबा पर सात माह के बेटे आयान की हत्या कर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्यों को कब्जे में लेकर बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, पुलिस ने दानिश की सूचना के आधार पर पत्नी साहिबा की तलाश के लिए पुलिस टीमें भी रवाना कर दी थी।
हालांकि, पुलिस को दानिश की बातों पर शक हुआ तो फिर से उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दानिश पूछताछ में पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर रात उसके और उसकी पत्नी के बीच में बीच विवाद हुआ था और पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद अचानक बेटी घर में रोने लगी तो गुस्से में पति ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।
इतना ही नहीं, पत्नी व प्रेमी पर हत्या का झूठा षड्यंत्र रच फंसाने की कोशिश करने लगा था। पुलिस ने जब 7 माह की मासूम की हत्या के मामले की जांच शुरू तो मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मासूम बेटी की हत्या खुलासा किया गया है। पत्नी के चरित्र के चलते मासूम बच्ची की पिता ने गला दबाकर हत्या की थी। फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications