Bulandshahr: 4 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, पडोसी के घर में बेड के नीचे मिला बच्ची का शव

अगर हैवान का कोई चेहरा होता तो शायद ऐसे लोगों से हूबहू मिलता जो ऐसे घिनौने अपराधों को करने से पहले सोचते भी नहीं हैं। एक 4 वर्षीय मासूम के साथ रेप और उसके बाद हत्या से बुलंदशहर एक बार फिर कलंकित हो गया है।

Bulandshahr 4-year-old innocent murdered after rape girl body found under bed in neighbors house

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बार फिर हैवानियत का गंदा खेल खेला गया है। एक 4 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची का शव पडोसी के घर में बेड के नीचे मिला है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

Bulandshahr 4-year-old innocent murdered after rape girl body found under bed in neighbors house

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
बता दें कि बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की रहने वाली एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। जब बच्ची 2-3 घंटे तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्हें बच्ची कहीं नजर नहीं आ रही थी। परिवार के लोगों ने पहले बच्चे को काफी ढूंढा और जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा तो पड़ोस वाले घर के लोगों पर उन्हें शक हुआ। क्योंकि उस घर में रहने वाला व्यक्ति नशेड़ी किस्म का है। गली के लोगों ने पड़ोसी का दरवाजा खुलवाया तो उनके होश उड़ गए।

Recommended Video

    बुलंदशहर: गाड़ी रोककर की थी होमगार्ड ने युवक की पिटाई, एसएसपी ने दिए जाँच के आदेश

    पडोसी के घर मिली खून से लथपथ लाश
    उसके घर में रखे एक बेड के नीचे बच्ची खून से लथपथ मरी हुई पड़ी थी। बता दें कि पड़ोसी युवक जो रिश्ते में चाचा भी लगता है, वह उस बच्ची को बहला-फुसलाकर घर ले गया था। उसने पहले तो बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जहांगीराबाद थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+