बुलंदशहर: दूल्हे वाले फोटोग्राफर साथ नहीं लाए तो दुल्हन ने लौटाई बारात

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दूल्हे को अपनी शादी में फोटोग्राफर को न ले जाना भारी पड़ गया। फोटोग्राफर को न देख दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। बाद में दुल्हन पक्ष के लोगों ने अमरगढ़ क्षेत्र के एक युवक से युवती की शादी करा दी। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार, बारात देर रात जब गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने देखा की बारात के साथ कोई फोटोग्राफर नहीं है। यह खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई और गांव में बारात को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इन बातों को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों की दूल्हा पक्ष के लोगों से नोकझोंक भी हुई और मामले ने तूल पकड़ लिया।

पुलिस ने किया समझौते का प्रयास

पुलिस ने किया समझौते का प्रयास

मामले को बढ़ता देख किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बैरंग लौटा दिया। बाद में दुल्हन पक्ष के लोगों ने अपने बुजुर्गों की सलाह पर आनन-फानन में अमरगढ़ क्षेत्र के एक गांव के एक युवक का चयन कर अपनी बेटी की शादी कर दी।

 क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात एक बारात आई थी, लेकिन बारात में बैंड बाजा व फोटोग्राफर न लाने पर लड़की पक्ष व लड़के पक्ष के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों का कोतवाली में समझौता हुआ और दादरी की ओर से आई बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+