Bulandshahr: 8.64 करोड़ का आयकर विभाग ने मजदूर को भेजा रिकवरी नोटिस, जानें क्या है माजरा?

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 10वीं पास मजदूर को आयकर विभाग ने 8 करोड 64 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस भेजा है। मजदूर अंकुर को आयकर विभाग द्वारा भेजा गया नोटिस अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bulandshahr News

Bulandshahr News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr) से सामने आई है। यहां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले एक मजदूर को आयकर विभाग द्वारा 8 करोड़ 64 लाख की रिकवरी का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद मजदूर के होश उड़ गए और उसने न्याय की गुहार लगाते हुए बुलंदशहर के एसएसपी के दफ्तर का दरवाजा खटखटाया है। तो वहीं, अब एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिकंद्राबाद को सौंपी है।

यह मामला बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बराल का है। जानकारी के मुताबिक, बराल निवासी अंकुर कुमार ने 10वीं तक पढ़ाई की और मजदूरी करके ही अपने जीवन यापन करता है। जैसे ही अंकुर को 8 करोड़ रुपये के नोटिस का पता चला तो उनके हाथ-पांव फूल गए। अंकुर ने स्‍थानीय लोगों से इसकी चर्चा की, लेकिन कोई समस्‍या का समाधान नहीं दे पाया। जिसके बाद अंकुर कुमार सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

अंकुर ने एसएसपी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसने साल 2017 में 10वीं की परीक्षा पास की थी। लेकिन, उसे कोई नौकरी नहीं मिली तो वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने लगा। अंकुर ने बताया कि साल 2019 में गांव निवासी एक युवक ने उसकी मुलाकात अपने जीजा से कराई। उसके जीजा ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसे एक अन्य युवक से मिलवाया और प्रमाणपत्र समेत शैक्षिक दस्तावेज उसे सौंपने को कहा। आरोप है कि आरोपी ने उससे शैक्षिक दस्तावेज व अन्य प्रमाण पत्र ले लिए।

Recommended Video

    8.64 करोड़ का आयकर विभाग ने मजदूर को भेजा रिकवरी नोटिस, जानें क्या है माजरा

    इस दौरान उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। पीड़ित ने बताया उसके दो दिन बाद उसके दस्तावेज तो उसे वापस कर दिए गए। लेकिन, उसे कोई नौकरी नहीं मिल सकी। फिलहाल वह गांव में मजदूरी करता है। लेकिन उसके होश उस वक्त उड़ गए जब उसे आयकर विभाग की ओर से एक नोटिस प्राप्त हुआ। उसने बताया कि दस्तावेजों पर एक बैंक खाता खोला गया और उससे 8.64 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। जबकि उसने न तो कोई बैंक खाता खुलवाया और न ही कोई व्यापार किया है।

    फिलहाल पीड़ित ने इस मामले में बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिकंद्राबाद विकास प्रताप चौहान को सौंपी है। एसएसपी ने जांच सौंपते हुए दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+