लालू यादव के दामाद राहुल यादव पर बुलंदशहर में FIR, बिना अनुमति रोड शो निकालने पर हुआ एक्शन
लालू यादव के दामाद राहुल यादव पर बुलंदशहर में FIR, बिना अनुमति रोड शो निकालने पर हुआ एक्शन
बुलंदशहर, 03 फरवरी: सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव पर सिकंद्राबाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। राहुल यादव पर यह एफआईआर बिना अनुमति रोड शो निकालने पर हुई है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी की मानें तो महामारी अधिनियम और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में यह एफआईआर दर्ज हुई है।
Recommended Video

राहुल यादल, सिकंद्राबाद विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार है और वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं। बता दें, राहुल यादव ने पिछले दिनों रोड शो किया था, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एआरओ राकेश कुमार ने रोड शो में भीड़ जमा करने पर राहुल यादव को नोटिस देकर जवाब मांगा था। नोटिस में राहुल से दो दिन के अंदर जवाब की मांग करते हुए पूछा गया था कि क्यों न आप के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की जाए।
राहुल यादव द्वारा कोई संतोषजन जवाब ना मिलने की वजह से उनके ऊपर महामारी अधिनियम और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। बुलंदशहर डीएम ने इस बात की पुष्टि की है। डीएम ने बताया कि सपा प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव को बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर प्रथम दृष्टया महामारी अधिनियम और आचार संहिता के उल्लंघन के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कि गई है और कार्रवाई जारी है।
सदर सीट के बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ भी केस
वहीं, बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और उनके 300 समर्थकों के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की है। गौरतलब है कि 1 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि अधिकांश समर्थक बिना मॉस्क लगाए रैली निकालते हुए प्रचार-प्रसार कर रहे थे।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उक्त रैली सलेमपुर के गांव मांगलौर में निकाली गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश गौतम ने थाना सलेमपुर में तहरीर देकर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और 300 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि कोविड-19 गाइडलाइन और आचार संहिता लागू होने के बावजूद उक्त लोगों द्वारा 31 जनवरी को गांव मांगलौर में रैली निकालकर जान-बूझकर नियमों की अनदेखी की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications