UP: बुलंदशहर में 9 माह की मासूम से हैवानियत, हालत गंभीर

बुलंदशहर, 18 जुलाई: यूपी के बुलंदशहर 9 माह की मासूम बच्ची से हैवानियत की वारदात सामने आई है। गांव के ही एक युवक ने बच्ची के साथ दरिंदगी की और खून से लथपथ हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना से पूरे गांव में आक्रोश है।

9 month old girl misdeeds in bulandshahr

खून से लथपथ मिली बच्ची

मामला खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का युवक बच्ची को खिलाने के बहाने से घर से लेकर गया था। इसके बाद सूनसान जगह पर उसने बच्ची से दरिंदगी की। मासूम बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची की हालत देखकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है

पुलिस ने आरोपी के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया

सीओ खुर्जा सुरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ हुई घटना की जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी के कुछ रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+