UP Budaun News: मधुमक्खियों के लिए दो भाइयों ने मार डाले 20 पक्षी, वजह जानकर भड़के लोग, मामला दर्ज
UP Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बदायूं जनपद में दो भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने जहर मिलाकर 20 नीलकंठ पक्षियों को मार डाला। इस मामले में वन विभाग के वनरक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी हुई है।
वनरक्षक द्वारा मीडिया को बताया गया कि खेतों में मृत 20 पक्षी पाए गए जबकि पांच पक्षियों की हालत गंभीर थी ऐसे में उन पक्षियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार करने के बाद भी ठीक हो गई। यह भी बताया गया कि मृत सभी पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली के आईवीआरआई भेजा गया है जिससे उनकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

दरअसल, यह पूरा मामला बदायूं जनपद के उसावां रोड इलाके का है। चितौरा के रहने वाले हरिवंश और बबलू नमक दो भाई उसावां रोड के समीप चमन पाल नामक एक किसान का खेत किराए पर लेकर उस मधुमक्खी का पालन करते हैं। बताया जा रहा है कि मधुमक्खी पालन प्लांट के समीप नीलकंठ नामक पक्षियों का आवागमन होता था।
मंगलवार को मधुमक्खी पालन प्लांट के समीप ग्रामीणों ने देखा कि काफी संख्या में नीलकंठ पक्षी जमीन पर गिरकर तड़प रहे हैं। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वनरक्षक ने पहुंचकर देखा तो 20 पक्षियों की मौत हो चुकी थी जबकि 5 से अधिक पक्षी तड़प रहे थे।
वन कर्मी घायल पक्षियों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका उपचार कराया गया और मंगलवार की देर शाम अस्पताल में भर्ती किए गए पक्षी स्वस्थ हो गए और उन्हें उड़ा दिया गया। इसके अलावा 20 पक्षियों की मौत होने के मामले में वनरक्षक द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि हरिवंश और बबलू नामक दो भाइयों द्वारा ही जहर डालकर पक्षियों को मारा गया है।
लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि बबलू और हरबंस मधुमक्खी का पालन करते हैं, उन लोगों को आशंका थी कि नीलकंठ पक्षी मधुमक्खियों को मारकर खा जाते हैं ऐसे में उन लोगों द्वारा नीलकंठ पक्षी को ही मार दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेंजर अमित सोलंकी और वन दरोगा हुकुम सिंह भी गांव में पहुंचे थे। फिलहाल इस मामले में वनरक्षक की तारीफ पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी हुई है। रेंजर अमित सोलंकी द्वारा बताया गया कि पक्षियों के पोस्टमार्टम के लिए उनके लाश को बरेली भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications