UP News: जमीन बेचकर जुआ खेल रहा था पिता, नाराज बेटे ने मारी गोली, परिवार में पसरा मातम, गांव वाले हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में रविवार को एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुत्र घटनास्थल से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वारदात स्थल पर पहुंचे तब तक पिता की मौत हो चुकी थी।
पुत्र द्वारा पिता को गोली मार कर हत्या करने के बारे में ग्रामीणों द्वारा पुलिस को फोन करके सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

यह पूरी घटना बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के शरह बरौलिया गांव की है। गांव के रहने वाले 55 वर्षीय सुभाष शर्मा खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सचिन नामक एकलौते बेटे से उनकी अक्सर लड़ाई होती रहती थी।
बेटे से विवाद होने के चलते सुभाष अपने चचेरे भाई मुनेश के घर पर रहते थे। बताया यह भी जा रहा है कि बीते दिनों सुभाष ने अपनी जमीन बेच दी थी और जमीन बेचकर सारे पैसे का जुआ खेल गया था। इसकी जानकारी जब बेटे सचिन को हुई तो वह नाराज हो गया।
ऐसे में रविवार को सचिन तमंचा लेकर गांव में पहुंचा और खेत में काम करने जा रहे अपने पिता सुभाष को उसने रोक लिया और रोकने के बाद गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसके पिता सुभाष जमीन पर गिर गए। आसपास गन्ने के खेत में काम कर रहे लोग गोली की आवाज सुनकर जब सुभाष के पास पहुंचे तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी जबकि बेटा सचिन वहां से भाग निकला था।
गोली मार के पिता की हत्या होने की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ किया। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन बेचने को लेकर बेटा नाराज था जिसके चलते उसने पिता की हत्या की है। बेटा फरार है उसकी तलाश की जा रही है जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications