सपा, बसपा के 'बुआ-भतीजा' राज में यूपी बन गया था माफिया सेंटर: अमित शाह

बदायूं, 02 फरवरी: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने बुधवार को अलीगढ़ के अतरौली और बदायूं के सहसवान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ''अखिलेश बाबू बोल रहे थे कि योगी राज में कानून व्यवस्था खराब है, अरे अखिलेश जी झूठ बोलना है तो कोने में जाकर बोलो, सार्वजनिक तौर पर नहीं बोला जाता।'' शाह ने कहा कि अखिलेश अगर आते हैं तो रेड लाइट और ग्रीन लाइट से काम होता है। रेड लाइट मतलब विकास के कामों को रोक दिया जाता है और ग्रीन लाइट मतलब माफियाओं और गुंडों को काम पर लगाना होता है।

UP became a mafia center under bua bhateeja rule of SP BSP says amit shah

अमित शाह ने कहा, सपा, बसपा के 'बुआ-भतीजा' राज में यूपी बना माफिया-केंद्र। अब माफिया केवल 3 स्थानों पर मौजूद हैं, या तो यूपी से बाहर, बदायूं जेल में, या फिर सपा उम्मीदवार के रूप में... क्या किसी ने मुलायम यादव के साथी आजम खान... मुख्तार अंसारी को पिछले 3 साल में देखा है?:

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

अतरौली में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ''जब कांग्रेस ने 10 साल शासन किया, तो पाकिस्तान ने हमारे देश पर आक्रमण किया और हमारे जवानों का सिर कलम कर दिया। तब पीएम मनमोहन सिंह ने कुछ नहीं किया। लेकिन उरी और पुलवामा हमलों के बाद पीएम मोदी ने 10 दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक के साथ पाकिस्तान में आतंकवादियों का सफाया कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+