बाइक पर घर लौट रहे 3 लोगों को यूपी में पिकअप ने कुचला, मौके पर टूटा दम- VIDEO

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में भयंकर सड़क हादसा हुआ। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। संवाददाता ने बताया कि, यह घटना जिले के बिसौली कोतवाली इलाके रानेट चौराहे के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

Recommended Video

    बाइक पर घर लौट रहे 3 लोगों को यूपी में पिकअप ने कुचला, मौके पर टूटा दम- VIDEO
    three died in accident between bike and pickup at budaun district

    पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया और वहां से तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ईएमओ जिला अस्पताल बदायूं के डॉक्टर पीयूष मोहन अग्रवाल ने बताया कि, हादसा बहुत भयंकर था। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक पर बैठे तीन लोगों की वहीं मौत हो गई थी।

    three died in accident between bike and pickup at budaun district

    बताया जा रहा है कि, उघैती थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगर के रहने वाले शमशेर, फातमा व जलालुद्दीन बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़े चली आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत मे ले लिया। वहीं, मृतकों के घर पर मातम पसर गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+