भक्ति की शक्ति: गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु ने पास किया NEET एग्जाम, अब बनेंगे MBBS डॉक्टर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थित भागीरथी तट कछला गंगा घाट पर बीती 15 जनवरी 2019 से नियमित गंगा आरती करने वाले बदायूं के होनहार छात्र विभु उपाध्याय ने पहले ही एटेम्पट में नीट यूजी की परीक्षा पास की है। विभु को 720 में 622 अंक प्राप्त हुए है। विभु उपाध्याय अब MBBS डाॅक्टर बनने जा रहे है। उनकी सफलता पर पूरा परिवार खुश है। सीएम योगी ने भी वुभु को ट्वीट कर उनकी सफलता के लिए बधाई दी है।

नीट एग्जाम पास करने के बाद बोले विभु उपाध्याय
यूपी के बदायूं के रहने वाले विभू उपाध्याय ने भी नीट परीक्षा पास की है। व‍िभू नियमित रूप से गंगा आरती करते हैं। व‍िभू ने कहा, ''मैं हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था। मैंने 9वीं क्लास में नीट की तैयारी शुरू की थी। इसलिए मेरे लिए परीक्षा में सफल होना आसान था। मैं 2019 से गंगा आरती कर रहा हूं, जब भी समय मिलता है मैं आरती करने जाता हूं और आगे भी करता रहूंगा।

Neet Result 2023 Vibhu who performs aarti at Kachla Ganga Ghat passed NEET exam first attempt

भारत के 499 शहरों और दूसरे देशों के 14 शहरों में हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि एनटीए ने सात मई को भारत के 499 शहरों और दूसरे देशों के 14 शहरों में स्थित 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक) आयोजित की थी। परीक्षा असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट-यूजी के अंकों के आधार पर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

Neet Result 2023 Vibhu who performs aarti at Kachla Ganga Ghat passed NEET exam first attempt

पूर्व डीएम ने शुरू कराई थी भागीरथी तट पर गंगा आरती
पूर्व DM दिनेश कुमार सिंह ने 15 जनवरी 2019 से बनारस की तर्ज पर बदायूं की कछला भागीरथी तट गंगा घाट पर नियमित गंगा आरती की पहल की थी। तब से अब तक कछला गंगा नदी पर गंगा आरती की जाती है। विभु उपाध्याय भी रोज एक घंटे के लिए गंगा आरती में शामिल हुआ करते थे। विभु अपनी कामयाबी पर तैयारी के साथ-साथ माँ गंगा की कृपा मानते है।

सीएम योगी ने भी विभु को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभु उपाध्याय को ट्वीट कर उसकी सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह प्रेरक उपलब्धि संस्कारित एवं अनुशासित जीवन शैली का प्रतिफल है। इस अप्रतिम सफलता के लिए उन्होंने विभु उपाध्याय के उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा, मां गंगा का आशीर्वाद सदा ऐसे ही उन पर बना रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+