खाना बना रही मां के पास बैठे थे बेटा-बेटी, पलभर में मौत की चपेट में आए तीनों
Budaun news, बदायूं। यूपी के बदायूं में गैस पर खाना बना रही महिला के नजदीक रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई जिसमें महिला सहित उसके पास बैठे दो मासूम बच्चे झुलस गये। एक मासूम लड़के की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनो की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। तीनों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया। यह हादसा थाना उझानी के गांव दहेमु में हुआ।

आग की चपेट में आए तीनों
कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव दहेमु में आशा अपने दो बच्चों को लेकर मायके में आई थी। आशा मायके में गैस पर खाना बना रही थी। दोनों बच्चे निराली और शशांक भी उसके पास बैठे थे तभी अचानक गैस के सिलेंडर में आग लग गई और तीनों ही इस आग के चपेट में आने के बाद बुरी तरह झुलस गये।

एक बच्चे की मौके पर मौत
आनन-फानन में पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद 108 पर सूचना देकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने 5 वर्षीय लड़का शशांक को मृत घोषित कर दिया। महिला और उसकी 10 वर्षीय बच्ची निराली की इलाज़ के दौरान मौत हो गई।

घर में मचा कोहराम
हादसे में तीनों की जान जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्चा तो मृत अवस्था मे आया था जबकि मां और बेटी की हालत बहुत गंभीर थी। इलाज़ के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications