लव मैरिज करने वाले कपल के लिए दुल्हन का भाई बना विलेन, दूल्हे ने गंवाई जान

लव मैरिज करने वाले कपल के लिए दुल्हन का भाई बना विलेन, दूल्हे ने गंवाई जान

बदायूं, 13 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है। यहां लव मैरिज करने वाले कपल के लिए दुल्हन का भाई विलेन बन गया। दरअसल, लड़की के भाई ने अपने साले से उसकी शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर युवती ने जहर खा लिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

love couple married but brother of bride not accepted

वहीं, प्रेमिका द्वारा जहर खाने की जानकारी जब प्रेमी को हुई तो उसने ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यहा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी एक लड़की अपने भाई के साले से प्‍यार कर बैठी। दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ा तो उन्‍होंने शादी करने की ठानी।

लड़का-लड़की दोनों घर से भागकर अहमदाबाद चले गए। वहां दोनों ने शादी कर ली, लेकिन पांच दिन बाद ही दोनों बदायूं लौट आए। दोनों के घर वापस लौटने के बाद यहां हंगामा मच गया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। ऐसा बताया जा रहा है कि पंचायत में लाख समझाने-बुझाने के बाद भी लड़की का भाई अपने साले से उसकी शादी को तैयार नहीं हुआ। उसने दोनों के बीच रिश्‍ते को मानने से इनकार कर दिया।

जबकि दोनों का कहना था कि वे पांच दिन पहले ही प्रेम विवाह कर चुके हैं। अपने पति के साथ रहने मुश्किल नजर आई तो उसने जहर खा लिया। घरवाले लड़की को लेकर आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचे जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, पांच दिन पहले प्‍यार को साक्षी मानकर विवाह के बंधन में बंधी अपनी पत्‍नी के जहर खाने की सूचना लड़के को मिली तो उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते अर्जुन ने आत्महत्या की है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+