Badaun Accident: यूपी के बदायूं में भीषण हादसा, दो स्कूली वाहन टकराए, चार बच्चों की मौत, आधा दर्जन गंभीर
Badaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में सोमवार सुबह दो स्कूल वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी के साथ ही जिले के अन्य अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों द्वारा बच्चों के परिजनों से बातचीत की गई तथा अस्पताल में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गई।

बताया जा रहा है कि बदायूं जनपद के उसावां थाना अंतर्गत हजरतपुर म्याऊं रोड पर नवीगंज गांव के पास सोमवार को एक स्कूल बस और स्कूल वैन में टक्कर हो गई। वैन गांव में ही स्थित एक स्कूल की बताई जा रही है तथा बस जवाहर नगला म्याऊं के इंटर कॉलेज की है।
दुर्घटना के बाद वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया। सड़क के किनारे बच्चे करते हुए लेटे रहे। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए उसावां के साथ ही अन्य थानों की फोर्स को भी बुलाना पड़ा।
सभी घायल बच्चों को पहले म्याऊं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी मनोज कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंघवी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लिए।
इन लोगों की हुई मौत
अमौरा निवासी खुशी (6) पुत्री प्रदीप
ग्यौतिया निवासी प्रदीप (12) पुत्र मदन लाल
लभारी निवासी हर्षित (6) पुत्र आमेंद्र
नवीगंज निवासी कौशल्या (10) पुत्री हरिवंश
इसके अलावा लभारी निवासी वैन ड्राइवर ओमेंद्र कुमार (25) पुत्र रविंद्र












Click it and Unblock the Notifications