बदायूं: दलित महिला से गैंगरेप के बाद वीडियो क‍िया वायरल, 2 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Budaun News: बदायूं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले में दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरिंदों ने अश्‍लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो करीब चार महीने पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि महिला ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल सभी छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

Recommended Video

      UP के Badaun में दलित महिला से दुष्कर्म के बाद Video क‍िया Viral, 6 आरोपी Arrest | वनइंडिया हिंदी
      dalit woman misdeeds in budaun six people arrested

      दलित महिला से गैंगरेप कर बनाया वीडियो

      मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव है। यहां की रहने वाली एक दलित महिला से गांव के ही कुछ लोगों ने दरिंदगी की और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि महिला ने पुलिस से पहले की शि‍कायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, वीड‍ियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

      दरिंदगी में दो नाबालिग भी शामिल

      बताया जा रहा है कि दलित महिला से गैंगरेप करने वालों में दो आरोपी नाबालिग हैं। वीडियो में तीन युवक महिला के साथ दरिंदगी कर रहे हैं, जबकि एक आरोपी वीडियो बना रहा है। वीडियो करीब करीब चार महीने पुराना बताया जा रहा है। एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि महिला ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+