Budaun: नदी पार करने के चक्कर में डूबी गईं दो बहने, काफी मशक्कत के बाद निकाले जा सके शव
Budaun News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आई है। यहां चचेरी-तहेरी बहनें भैंसोर नदी पार करने के चक्कर में शनिवार 22 जुलाई को उसी में समा गई। इस घटना के बाद बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नदी से दोनों बहनों के शव निकाले जा सके। बता दें कि यह हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के मुस्कारा गांव के नजदीक भैंसोर नदी का है। गांव मुस्कारा निवासी जय सिंह की पुत्री सत्यवती (12) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी चचेरी बहन शोभा उर्फ नन्ही (10) पुत्री ज्ञान सिंह के साथ भैंसोर नदी के नजदीक भैंस चराने ले गईं थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भैंसोर नदी में बाढ़ का पानी आया हुआ है, इसके चलते नदी अपने पूरे उफान पर है। भैंस चराने के बाद सत्यवती और शोभा दोनों अपनी-अपनी भैंसों पर बैठ गई और नदी पार करने की कोशिश करने लगी। बीच नदी में पहुंचते ही उनकी भैंसें पानी में उतरा कर पलट गईं, जिससे दोनों बहनें नदी में डूब गईं।
खबर के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वहां एक लड़का खड़ा था। जिसने दोनों लड़कियों को नदी में डूबता देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही, दोनों लड़कियों को बचाने की कोशिश में जुट गए।
ग्रामीण दोनों बच्चियों को बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन दोनों बहनों को नहीं खोज पाए। वहीं, सूचना मिलते हुई पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया। दोनों की तलाश में गोताखोर लगाए गए। दोपहर करीब एक बजे दोनों के शव निकाले जा सके। दोनों बच्चियों के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम गया।












Click it and Unblock the Notifications