बदायूं: गैंगरेप के बाद किशोरी को ट्रेन के आगे फेंका, इलाज के दौरान मौत
बदायूं। बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसके साथ गन्ने के खेत में गैंगरेप किया गया और फिर ट्रेन के आगे फेंक दिया। किशोरी का एक पैर कट गया। इलाज के लिए बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात किशोरी की मौत हो गई। लड़की के पिता का आरोप है कि उन्होंने सात सितंबर को कछला चौकी प्रभारी को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

बंधक बनाकर किया रेप, फिर ट्रेन के आगे फेंका
किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ पांच सितंबर की रात शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव के दो दबंग लोग किशोरी को उठाकर खेत में ले गए और उसे रात भर बंधक बना कर रखा उसके साथ रेप किया। सुबह किशोरी को ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका का एक पैर कट गया। पता चलने पर पुलिस ने किशोरी को बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान मौत
हालत में सुधार न होने पर उसे 108 एम्बुलेंस से बरेली के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां किशोरी का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार रात किशोरी की मौत हो गई। मरने से पहले लड़की ने भी मीडिया को दिए अपने बयान में अपने साथ रेप की बात कही थी। बता दें, घटना वाले दिन का लड़की का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे वो कह रही है कि वो घर में झगड़ा होने पर घर से भाग आई है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी
वहीं, इस मामले में बरेली रेंज के डीआईजी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि अभी इस संबंध में बदायूं जनपद के किसी थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। न ही लड़की के परिजनों ने किसी भी अफसर से कोई सम्पर्क किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसएसपी को निर्देशित किया गया है कि जैसे ही इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त होती है मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications