Badaun: बेकाबू बलेनो कार गन्ने की ट्राली में पीछे से जा घुसी, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत

बदायूं में तेज रफ़्तार कार एक गन्ने से भरे ट्राले में जा घुसी। इस भयानक हादसे में दिल्ली के रहने वाले शाकिर, उसकी गर्वभती पत्नी और डेढ़ वर्षीय मासूम समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Badaun Baleno car rammed into sugarcane trolley from behind 4 including pregnant woman died

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमे एक तेज रफ्तार से आ रही है बलेनो कार गन्ने के ट्राले में पीछे से जा घुसी। बताया जा रहा है कि इस भीषण टक्कर में कार में मौजूद पति उसका मासूम बेटा और गर्वभती पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में ही मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Badaun Baleno car rammed into sugarcane trolley from behind 4 including pregnant woman died

गन्ने से भरे ट्राला में पीछे से घुस गई बलेनो कार
दरअसल, पूरा मामला जनपद बदायूं से बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव के पास का है। जहां बलेनो कार सवार शाकिर अपनी रिश्तेदारी हतरा गांव से अपने घर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ कार में उनकी गर्वभती पत्नी और उनका डेढ़ वर्षीय मासूम और उनका साला मोईन भी था। वही आज सुबह मदनजुड़ी गांव के पास गन्ने से भरा हुआ एक ट्रैक्टर ट्राली जा रहा था। कि तभी तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार गन्ने से भरे ट्राला में पीछे से घुस गई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Badaun Baleno car rammed into sugarcane trolley from behind 4 including pregnant woman died

Recommended Video

    शाहजहांपुर:तेज रफ्तार बाइक सांड से टकराई,बाइक सवार एक की मौत

    पति-पत्नी और मासूम सहित 4 की मौत
    वही सूचना पर पहुंची बिसौली कोतवाली पुलिस कार सवारों का रेस्क्यू करने में जुट गई थी। ट्राला में फंसी हुई कार को बुलडोजर और ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद निकाला गया। वहीं कार में एक मासूम सहित चार लोग सवार थे, जिसमें से पति पत्नी और मासूम सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चूंकि पत्नी गर्वभती थी इसलिए कुल 4 लोगों की इस दर्दनाक हादसे में जान चली गई। जबकि एक व्यक्ति मोईन गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+