बदायूं: धान से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 6 घायल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार को धान से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर हालत में 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार की सुबह बदायूं के दातागंज क्षेत्र में हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब धान बेचने देवसरा जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली कोहरे के कारण सड़क पर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली एक नाबालिक लड़का चला रहा था। हादसा के बाद ट्रेक्टर का नाबालिक ड्राइवर फरार हो गया।
हादसे की सूटना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर हालत में 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Badaun: 2 people killed and 6 were injured as a speeding truck trolley rolled over on Bareilly road in Dataganj, Kotwali. Injured shifted to district hospital.
— ANI UP (@ANINewsUP) December 23, 2018