बदायूं: पति ने सरेआम सड़क पर महिला सिपाही को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

बदायूं। खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है। यहां एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला सिपाही को उसके पति ने गुरुवार को हाईवे पर बेरहमी से पीटा। लोगों ने जब उसका विरोध किया तो उसने भागने की कोशिश की। लेकिन सिपाही भी उसके बचाव में आ गई। इन दोनों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी भी भौंचक्के रह गए।

a woman police constable was beaten up on the middle road by Husband in Budaun district

जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही सुजाता की ड्यूटी 12 अक्टूबर से कोविड एलवन सेंटर आसरा आवास में सुरक्षा के लिहाज से लगाई गई है। गुरुवार को वह किसी काम से पति के साथ अलापुर जाने को निकली थी। रास्ते में सिंग्लर गर्ल्स कॉलेज के पास एमएफ हाईवे पर पति ने महिला सिपाही को बाइक से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। उसे जमीन पर गिरा इतना पीटा कि वह ढंग से खड़ी नहीं हो पा रही थी। इलाकाई लोग पहुंचे और कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

इस पर वह महिला सिपाही को पुन: बाइक पर बैठाकर अलापुर की ओर ले गया। वहां रास्ते में इस्लामगंज चौराहे के पास एक बार फिर जंगल में महिला सिपाही को बेदर्दी से पीटने लगा। वहां भी राहगीरों का हुजूम एकत्र हुआ तो आरोपी वहां से भी महिला सिपाही को लेकर भाग निकला। बताया जाता है कि महिला सिपाही सुजाता पहले अलापुर थाने में तैनात थी, लेकिन वहां से किसी कारणवश अधिकारियों ने उसे लाइनहाजिर कर दिया था। तब से वह पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रही थी।

Recommended Video

    Viral Video: Women Police Constable को पति ने सरेआम सड़क पर जमकर पीटा, देखिये Video | वनइंडिया हिंदी

    आरक्षी की मारपीट करने वाले पति पर मुकदमा दर्ज
    महिला सिपाही की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने देररात संज्ञान ले लिया। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। महिला सिपाही से तहरीर देने को कहा है, वह जो भी तहरीर देगी उस आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है, तहरीर के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+