बदायूं: 5 महीने की गर्भवती प्रेमिका को प्रेमी ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, फिर...
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बीते दिनों एक युवती का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कर उसके परिजनों को बुलाया। मृतका के भाई ने एक युवक पर उसकी बहन को अपने जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

5 महीने की गर्भवती थी युवती
मृतका के भाई ने बताया कि लालू नाम के युवक ने उसकी बहन को अपने जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण किया। वह 5 माह की प्रेग्नेंट थी और उसके बच्चे की मां बनने वाली थी। लालू ने उझानी में एक डॉक्टर से अबॉर्शन कराया, जहां पर खून ज्यादा बहने से उसकी बहन की मौत हो गई। सुखपाल ने आरोप लगाया कि उसके बाद लालू ने उसके शव को खेत में फेंक दिया और फरार हो गया।
क्या कहती है पुलिस ?
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदल दी है। डॉक्टर को बचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया है। इस मामले में सीओ उझानी अनुरोध सिंह ने कहा कि रविवार को एक महिला का शव मिला था। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications