आडवाणी-जोशी को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी!

आडवाणी और जोशी को राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इस बारे में फैसला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों दिग्गज नेताओं को राज्यसभा का टिकट दिए जाने का मामला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आया।
कहा जा रहा है कि पार्टी के पीएम पद के कैंडिडेट नरेन्द्र मोदी ने इस बारे में तब जिक्र किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों नेताओं को राज्यसभा से लाने के पीछे कोई अंदरूनी राजनीति नहीं है बल्कि ऐसा इन दोनों सीनियर नेताओं की उम्र को देखते हुए भी किया जा रहा है।









Click it and Unblock the Notifications