Watch Video: अकेले जेबरा ने चटा दी 5 शेरनियों को धूल, जानिए इस खूनी जंग में किसकी हुई जीत
नई दिल्ली, 11 फरवरी। जंगल का एक ही नियम है, शिकारी जानवर हमेशा अपने शिकार की ताक में बैठा रहता है, एक छोटी सी गलती और जिंदगी का अंत। हालांकि हर बार शिकारी ही कामयाब हो ऐसा जरूरी नहीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां, एक जेबरा अकेला शेरनियों की झुंड पर भारी पड़ गया। वीडियो में जेबरा अपनी फूर्ति से शेरनियों को पछाड़ते हुए उनके चुंगल से आजाद हो जाता है। ये वीडियो उन लोगों के लिए सीख है जो अपनी चुनौतियों का आगे घुटने टेक चुके हैं।

जिंदगी और मौत की जंग
शिकार और शिकारी के बीच जिंदगी और मौत की लड़ाई देखना बेहद दुर्लभ है, हालांकि अब लोगों के हाथ में मोबाइल और कैमरा होने से इन दुर्लभ पलों को भी कैमरे में रिकॉर्ड करना आसान हो गया है। 'डर के आगे जीत है' की सीख देने वाला ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जैसा कि आप जानते ही हैं, शेर जंगल का राजा होता है लेकिन ज्यादातर शिकार शेरनियां ही करती हैं।

शेरनियों के झुंड ने जेबरा पर बोला धावा
वीडियो में भी दिखाई दे रहा झुंड शेरनियों का है, जो घास के मैदान में छिपकर जेबरा पर धावा बोल देती हैं। हालांकि शिकार पकड़ने के लिए उन्हें जमकर मुकाबला भी करना पड़ता है लेकिन हर बार सफलता हाथ नहीं लगती। जेबरा ने भी शेरनियों की कड़ी चुनौती दी और आखिरकार उनसे अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेबरा लगातार भागता जा रहा है और शेरनियां उसे पीछे से दबोचने की कोशिश कर रही हैं।

शेरनियों को चटा दी धूल
वायरल हो रहे 25 सेकंड के इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसे देख लोग दंग रह गए। जैसे ही शेरनियां जेबरा पर अटैक करती हैं वो अपनी पूरी ताकत से भागने लगता है। इस दौरान शेरनियां उसे पीछे से पकड़ कर गिराने की नाकाम कोशिश भी करती हैं। इस लड़ाई में कई शेरनियां धूल चाटती भी नजर आ रही हैं, वहीं अन्य जेबरा का लगातार पीछा करती हैं। इसी दौरान जेबरा शेरनियों के मुंह पर ऐसा वार करता है कि वो हिल जाती हैं।

किसकी हुई जीत?
वीडियो के अंत में जेबरा वहां से भागने में कामयाब रहता है लेकिन शेरनियां उसका पीछा नहीं छोड़तीं। हालांकि इस खूनी लड़ाई में किसकी जीत हुई इसका पता वीडियो में नहीं लगता। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। जेबरा की हिम्मत देख इस वीडियो से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
यह भी पढ़ें: Video: शेर ने अचानक पीछे से कर दिया जिराफ पर हमला, जिराफ की बहादुरी से बौखलाया शेरों का झुंड












Click it and Unblock the Notifications