पीएम मोदी नहीं युवराज सिंह का बाप है ये खिलाड़ी, वायरल VIDEO देख लोगों का घूमा सिर
Yograj Singh playing cricket: आज यानी 19 नवंबर का दिन काफी अहम है। वर्ल्ड कप फाइनल पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। हर कोई भारत की जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहा है। देशभर में प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स क्रिकेट खेलता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं, और उन्होंने कमेंट्स की बौछार कर दी।
ये पीएम मोदी नहीं बल्कि...
वीडियो में जिसे लोग प्रधानमंत्री मोदी समझ रहे थे वो कोई और नहीं बल्कि महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हैं। पीछे से देखने पर वे हूबहू प्रधानमंत्री मोदी की तरह लग रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि ये शख्स क्रिकेट खेलने की प्रैक्टिस कर रहा है, ताकि अगर टीम इंडिया को जरूरत पड़े तो ये सपोर्ट करें।

वीडियो देख लोगों को हुई कन्फ्यूजन
वीडियो के कैप्शन में भी कहीं इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि क्रिकेट खेलता दिख रहा ये शख्स कौन है। ऐसे में कमेंट सेक्शन में लोगों की कन्फ्यूजन और भी ज्यादा बढ़ गई। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक ने कहा कि मोदी जी तो मैदान में उतर गए हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि आज के मैच में जरूरत पड़ सकती है... एक तीसरे यूजर ने तो यूवी के पापा को पीएम समझकर ये तक कह दिया कि नरेंद्र महेंद्र के साथ मैच भी तो कर रहा है।
कई लोगों ने वीडियो को बताया डीपफेक
एक यूजर ने राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि इससे बेहतर स्क्रिप्ट दिखाओ तो मजा भी आए। एक ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये लोग जिनसे मैं अंजान हूं, मैं इनका सिंगर कैसे बन गया। वहीं कई लोगों ने इसे डीपफेक तक बता डाला।












Click it and Unblock the Notifications