SUV को झरने के नीचे ले गया शख्स और कार में होने लगा लीकेज, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के मॉडल स्कॉर्पियो एन के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। लोग ये बहस कर रहे हैं कि कार के सनरूफ से पानी कार के अंदर गिरता है या नहीं।

Viral Video SUV

सोशल मीडिया पर इन दिनों महिंद्रा स्कॉर्पियो के मॉडल स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो शेयर करते हुए दिखाया है कि जब उसने अपनी एसयूवी को झरने के नीचे कुछ देर रखा तो उसमें से लीकेज होने लगा। इस वीडियो में कार के सनरूफ से पानी कार के अंदर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने पर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि सनरूफ वाली कार खरीदनी चाहिए या नहीं।

'अब कभी सनरूफ वाली गाड़ी नहीं खरीदूंगा...'

'अब कभी सनरूफ वाली गाड़ी नहीं खरीदूंगा...'

अरुण पवार नामक यूट्यूबर ने रविवार यानी 26 फरवरी 2023 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो का कैप्शन लिखा, ''अब कभी सनरूफ वाली गाड़ी नहीं खरीदूंगा।'' ये वीडियो 53 सेकेंड का है। वीडियो किसी पहाड़ी इलाके के रोड का नजर आ रहा है। इसमें झरने के नीचे महिंद्रा स्कॉर्पियो एन रखा गया है। स्कॉर्पियो झरने के पानी से धुलता हुआ दिखाई दे रहा है।

अचानक लीक होने लगा पानी

अचानक लीक होने लगा पानी

हालांकि जैसे ही गाड़ी झरने से धुलने लगती है, तो यूट्यूबर देखता है कि थोड़ी ही देर बाद झरने का पानी सनरूफ और स्पीकर से होते हुए कार के अंदर गिर रहा है। इसके बाद जल्दी ही यूट्यूबर कार को झरने के नीचे से हटा लेता है। और फिर से देखता है कि सनरूफ बंद है या नहीं। कार के अंदर पानी घुस गया और कार का इंटीरियर खराब हो गया।

वायरल हो गया वीडियो

वायरल हो गया वीडियो

वीडियो को 1 दिन पहले पोस्ट किया गया था और अब तक इसे इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स है।

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ''इसीलिए मैंने महिंद्रा कार नहीं खरीदी... (मैं अपनी साइकिल से खुश हूं)।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ''अरे, ये क्या चल रहा है?"

कई लोगों ने किया कमेंट

कई लोगों ने किया कमेंट

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैंने अपनी जीप मेरिडियन को कई बार ऐसे ही धोया है...लेकिन मेरी जीप के साथ ऐसा कभी नहीं होता।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि उसने जानबूझकर अपना सनरूफ थोड़ा खुला छोड़ दिया था। मैंने स्कॉर्पियो एन के साथ भी इसे आजमाया, जिसमें लीकेज की एक बूंद भी नहीं थी।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाई, दुनिया में कोई भी सनरूफ वाटरप्रूफ नहीं होता है, उनके बाएं और दाएं दोनों तरफ छोटे-छोटे ड्रेनेज होल होते हैं और बहुत ज्यादा सनरूफ का इस्तेमाल करने से या हम कह सकते हैं कि भारत में सनरूफ का इस्तेमाल करने से ड्रेनेज होल बंद हो सकते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+