Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

24 साल की उम्र में 3 लव मैरिज, बनीं 7 बच्चों की मां, अब यूट्यूबर ने बताई अपनी दर्दनाक कहानी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: सोशल मीडिया के जरिए कब कौन फेमस हो जाए, ये किसी को भी नहीं पता। इसमें सबसे बेहतरीन ऑप्शन यूट्यूब को माना जाता है, जहां से लाखों यूट्यूबर अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। हाल ही में एक यूट्यूबर ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे जान सब हैरान हैं। साथ ही उनकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

7 बच्चों को पाल रहीं

7 बच्चों को पाल रहीं

सोशल मीडिया स्टार जो जेसफैम के मुताबिक 24 साल की होने तक उन्होंने तीन शादी कर ली थी। अब वो 29 साल की हैं और उनके 7 बच्चे हैं। वो अपने परिवार को लेकर खुश हैं, लेकिन बहुत से लोगों को विश्वास ही नहीं होता कि उनके इतने ज्यादा बच्चे हैं। वैसे तो उनको जो जेसफैम के नाम से जाना जाता है, लेकिन उनका असली नाम जेसिका जीन स्क्यूब है। इसके अलावा वो टिकटॉक पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं।

17 साल की उम्र में बनीं मां

17 साल की उम्र में बनीं मां

जेम ने टिकटॉक के एक वीडियो में खुलासा किया कि जब वो 17 साल की थीं, तो वो प्रेग्नेंट हो गईं। उस वक्त उनका हाईस्कूल था, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उन्हें पार्टनर से अलग होना पड़ा। हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। इसके कुछ दिन बाद वो एक पुराने दोस्त के साथ रिलेशन में आ गईं। कुछ वक्त बाद पता चला कि वो फिर से गर्भवती हैं। इस पर दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के तीन हफ्ते बाद पता चला कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है।

दे दी तलाक की अर्जी

दे दी तलाक की अर्जी

जेसफैम के मुताबिक उनके पेट में जुड़वा बच्चे थे, लेकिन उन्होंने गर्भवती होने के बावजूद भी तलाक के लिए अर्जी दी। बाद में उन्होंने बताया कि उनका पति मालकिन के साथ घर में पकड़ा गया था। कुछ वक्त बाद उन्होंने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उनके पार्टनर ने दोबारा साथ रहने की विनती की। बाद में सुलह हुई और 21 साल की उम्र में उन्होंने फिर से शादी कर ली।

दो बार तलाक

दो बार तलाक

कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उन दोनों को तीसरा बच्चा होने वाला है, लेकिन बच्चे के जन्म से महीनेभर पहले उनके पति ने साथ छोड़ दिया। यूट्यूबर ने आगे के वीडियो में तीसरी शादी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैं चार बच्चों की मां थी और दो बार मेरा तलाक हुआ था। कुछ दिनों बाद मेरी मुलाकात क्रिस स्क्यूब से हुई, जो दो बच्चों के पिता थे। फिर उन्होंने 2015 में शादी कर ली। ऐसे में 24 साल की उम्र में उनकी 3 शादियां हो गईं।

6 साल से हैं साथ

6 साल से हैं साथ

फिलहाल क्रिस और जेस तब से साथ हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। जेस के चार बच्चे थे, जबकि क्रिस के दो ऐसे में वो 6 बच्चों की मां बन गईं। हाल ही में उन्होंने क्रिस के साथ एक और बच्चे को जन्म दिया, जो उनकी सातवीं संतान हुई। जेस के मुताबिक उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख और YouTube पर 12 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। ऐसे में उसी से उनका खर्च चलता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+